फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress leaders expressed resentment over the plight of Sharan-Baghar road

शरण-बघर मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders expressed resentment over the plight of Sharan-Baghar road
कपकोट विकासखंड में शरण-बघर सड़क का जायजा लेते कांग्रेस नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस नेताओं ने कपकोट विकासखंड के शरण-बघर मोटर मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा है। रोखड़ में तब्दील सड़क तमाम स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। सड़क की बदहाली का आलम यह है कि सड़क पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है।

आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सड़क पर बेहद घटिया कार्य किया गया है। फर्स्वाण और ऐठानी ने सड़क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने के साथ ही कोर्ट में वाद दायर करने की बात कही। भ्रमण में पूर्व प्रधान नरेंद्र बघरी, गंगा सिंह, खीम सिंह, करम सिंह दानू, गुड्डू आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed