फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress is getting public support: Ranjit

कांग्रेस को जनता का मिल रहा समर्थन : रंजीत

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress is getting public support: Ranjit
गरुड़ के कंधार में आयोजित सभा में जनता को संबो​धित करते कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण।
बागेश्वर/गरुड़। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को बागेश्वर के साथ ही गरुड़ के कई इलाकों में प्रचार किया। कांग्रेस नेताओं ने जनता का व्यापक समर्थन मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन

गरुड़ के जिनखोला में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल सल्ट के पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। कांग्रेस को जनता हाथोंहाथ ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, भैरव नाथ टम्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल भट्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, बबलू नेगी आदि मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने बागेश्वर के कई इलाकों में भ्रमण कर अपनी बात लोगों के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का इस्तेमाल कर रही भाजपा : करन
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर प्रशासन का इस्तेमाल कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

बागेश्वर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि बागेश्वर का उप चुनाव चंपावत उप चुनाव का पार्ट टू है। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस की चार-पांच महिला कार्यकर्ता भी कहीं जा रही हैं, तो उन्हें आचार संहिता का भय दिखाया जा रहा है। लाठियां दिखाई जा रही हैं। भाजपा के 50-60 लोग भी एक साथ जा रहे हैं, तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा के झंडे लगाने पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। कांग्रेस के झंडे लगाने पर भी आपत्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वह रोजगार का मामला उठा रहे थे। उन्हें पत्रकारों से बातचीत करने से भी रोका गया। कहा भाजपा उप चुनाव हार रही है। उसकी खीज साफ दिखाई दे रही है। संवाद





उक्रांद, सपा, उपपा प्रत्याशी ने किया प्रचार
बागेश्वर। उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव ने प्रचार के दौरान लोगों से कांग्रेस और भाजपा से दूर रहने की अपील की। कहा कि इन दोनों दलों ने राज्य की जनता के साथ छलावा किया है। सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी, उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली ने विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण कर जनता के सामने अपनी बात रखी। लोगों से समर्थन मांगा। संवाद




अपनी आवाज उठाने आया था बागेश्वर : बॉबी पंवार
पुलिस पर लगाया फंसाने का आरोप
बागेश्वर। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि वह अपनी आवाज सरकार के सामने उठाने के लिए बागेशवर आए थे। उनको फंसाने की कोशिश की गई।
शनिवार को बागेश्वर में पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। कहा कि उन्होंने बागेश्वर आने से पहले कुमाऊं कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। शुक्रवार को वह बागनाथ मंदिर के दर्शन के बाद जा रहे थे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर 10-15 लोगों की भीड़ जमा करने, नारेबाजी करने और पंपलेट बांटने का आरोप पुलिस ने लगाया लगाया।
इस बात के पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं हैं। कहा कि नारेबाजी करने वाले लोग किसी और संगठन के थे, जो बेरोजगार संगठन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उनको चिह्नित किया जाना चाहिए।

कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में सरकार के नुमाइंदों और मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए वह अपनी बात रखने के लिए बागेश्वर आए थे। क्योंकि सरकार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग अनसुनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed