फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress District President

Bageshwar News: भगवत बागेश्वर और नारायण बने रानीखेत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Thu, 30 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congress District President
बागेश्वर के भगवत सिंह डसीला को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बागेश्वर/रानीखेत। कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से यह सूची जारी हुई। इसमें बागेश्वर में करीब छह महीने पहले कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने भगवत सिंह डसीला को पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि द्वाराहाट के युवा कांग्रेसी नेता नारायण सिंह रावत रानीखेत जिले के अध्यक्ष बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी की रीति-नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

बागेश्वर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डसीला कांग्रेस के कई पदों पर रह चुके हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रहते डसीला ने कार्यकारिणी का विस्तार नहीं किया लेकिन पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने जिला कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र करने की बात कही। बताया कि कार्यकारिणी में मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहेगा।
विज्ञापन

इधर रानीखेत में रावत को अध्यक्ष बनाने पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, जगदीश प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज रावत, नगर अध्यक्ष कमल साह, प्रकाश अधिकारी, निर्मल रावत, हेम मठपाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed