{"_id":"579667834f1c1b327d21e2a5","slug":"conference-in-gic-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में गोष्ठी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी में कारगिल शहीद शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं की भाषण में आकांक्षा और निबंध प्रतियोगिता में पंकज विजेता रहे। प्रतियोगिता का विषय सीमा के सजग प्रहरी भारतीय सैनिक था। विद्यालय सभागार में हुई भाषण प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की आकांक्षा, सरस्वती शिशु मंदिर की ज्योत्सना पाठक, सरस्वती शिशु मंदिर की दिव्या रावत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के पंकज परिहार ने पहला, नगर स्थित जीआईसी के धीरज गुरुरानी दूसरा, शिशु मंदिर के सूरज महतो, विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के महेश गोस्वामी ने तीसरा स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को 26 जुलाई को कारगिल शहीद शौर्य दिवस के मौके पर स्वराज भवन में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक धीरेंद्र पाठक, दीपा जोशी, देवेश गुणवंत, जगदीश सिंह मेहता, जितेंद्र वर्मा, मनोज कांडपाल थे। प्रवक्ता, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन