फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Competition orgnised in district.

Bageshwar News: ध्रुव, मनसा, गायत्री का रहा जलवा

Sun, 06 Aug 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in district.
बागेश्वर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में ध्रुव रावत, ध्रुव नेगी, मनसा रावत, गायत्री रावत का जलवा रहा। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने किया।
विज्ञापन

खेल कार्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले के अंडर-19 पुरुष वर्ग में ध्रुव नेगी ने सूर्याक्ष रावत को 21-16, 21-14 से पराजित किया। अंडर-19 महिला वर्ग में गायत्री रावत ने कनक कालाकोटी को 21-8, 21-4 से पराजित किया। सीनियर ओपन पुरुष वर्ग में ध्रुव रावत ने ध्रुव नेगी को 17-21, 21-15, 21-18 से हराया। सीनियर ओपन महिला वर्ग में उन्नति बिष्ट ने स्नेहा रजवार को 21-16, 21-11 से हराया। मिक्स डबल सीनियर ओपन वर्ग ध्रुव रावत और मनसा रावत ने 22-20, 17-21, 21-14 से सोहिल अहमद-राजेश्वरी गर्ग को हराया। गर्ल्स डबल अंडर-19 गायत्री रावत और मनसा रावत की जोड़ी ने जीता। ब्वायज डबल अंडर-19 में अभिनव, गर्व साहनी ने 21-14, 21- 14 से आदित्य कनवाल, सिद्धार्थ रावत को पराजित किया। मिक्स डबल अंडर-19 में गर्व साहनी-एंजल पुनेरा की जोड़ी ने जीता। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल में गायत्री रावत ने कनक कालाकोटी को 21-08, 21-04 से पराजित किया। मिक्स डबल अंडर-19 में गर्व साहनी-एंजल पुनेरा ने 21-17, 21-19 से शोर्या पंत-कनक कालाकोटी को पराजित किया। मिक्स डबल सीनियर में ध्रुव रावत-ध्रुव नेगी ने 21-11, 23-21 शशांक छेत्री-सोहेल अहमद को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत 270 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में 331 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। काष्ठशिल्पी सुरेश प्रसाद जयसूर्या ने डीएम को हस्तनिर्मित ट्राफी प्रदान की।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, डीके सेन, बीएस मनकोटी, कुंदन मटियानी, भरत रावल आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. हरीश दफौटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed