फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Competition orgnised in District.

Bageshwar News: नॉक आउट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने लगाया जोर

Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in District.
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता का लीग चरण पूरा होेने के बाद नॉक आउट मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने नॉक आउट मुकाबलों में पूरा दमखम दिखाया। अधिकतर मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखी कई। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मैच तीन कोर्ट में चल रहे हैं। देर रात तक मुकाबले खेले जा रहे हैं। शुक्रवार की रात को करीब दो बजे तक लीग चरण के मैच खेले गए। शनिवार को सुबह से देर शाम तक नॉक आउट मुकाबले खेले गए। दिन के कई मैच काफी रोमांचक हुए।
विज्ञापन

मैच रेफरी अनुज नेगी, अमृतपाल सिंह, प्रवीण सिमल्टा, अंपायर भरत रावल, मोनिका, पूजा, नमन, मनीषा रहीं। इस मौके पर विपिन कर्नाटक, मुकुल भाकुनी, डॉ. हरीश दफौटी, शुभम साह, तरुण खेतवाल, अनिल कार्की, पंकज कांडपाल, केदार मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बीच हुए मुकाबले
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के अंडर-19 बालक वर्ग के एकल मैच में देहरादून के शौर्य अग्रवाल ने पिथौरागढ़ के सचिन रावत को कांटे के मुकाबले में 21-19, 08-21, 21-18 से मात दी। चमोली के सूर्यांश रावत ने पिथौरागढ़ के निश्चल चंद को 21-07, 21-15 से हराया। ओपन के पुरुष वर्ग एकल मैच में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने ऊधमसिंह नगर के यासीन अंसारी को 21-12, 21-13 से मात दी। देहरादून के ध्रुव नेगी ने देहरादून के ही प्रशांत राणा को 21-11, 21-17 और अल्मोड़ा के सिद्धार्थ रावत ने देहरादून के अंश नेगी को रोमांचक मैच में 22-20, 14-21,21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ओपन महिला वर्ग के सिंगल में देहरादून की अनुष्का जुयाल ने देहरादून की ही अक्षिता मनराल को 08-21, 21-10, 23-21 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की गायत्री रावत ने सिद्धि रावत को 21-19, 21-14 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed