फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Competition orgnised in college.

Bageshwar News: कांडा और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की टीम ने जीते मुकाबले

Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in college.
बागेश्वर। खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन) के उपलक्ष्य में वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांडा और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की टीम ने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। कबड्डी में स्टेडियम और कपकोट की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

डिग्री काॅलेज के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज संतोष कुमार और तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता मोहनी कोरंगा ने खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने खेल विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कांडा और कपकोट की टीम के बीच खेला गया। कांडा की टीम ने 27-25, 25-18, 26-24 से मुकाबला जीता। दूसरा मुकाबला राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और कोबरा बॉस की टीम के बीच खेला गया। नवोदय की टीम ने 25-11, 25-15 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। स्टेडियम ए 26-10 से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कपकोट की टीम ने गरुड़ की टीम को 20-12 से हराया। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed