फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Colvert wall broken, Bhuyana-Gadera road closed

कलमठ की दीवार टूटी, भयूं-गडेरा रोड बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Colvert wall broken, Bhuyana-Gadera road closed
कपकोट में कलमठ की दीवार टूटने से धंसी सड़क। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कलवर्ट की दीवार टूटने से भयूं-गडेरा रोड बंद हो गई। इस कारण स्कूल बसों समेत खड़िया भरे ट्रक भी गांव में फंस गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ग्राम भयूं-गडेरा सड़क के किमी 1.2 में पिछले साल बने कलवर्ट की दीवार टूट गई है। इससे गडेरा, नरगड़ा, परगड़, आगर, जालेख के लोगों को 10-15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। इन ग्रामीणों के लिए यह सड़क एकमात्र विकल्प है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों को हो रही क्योंकि बच्चों को छोड़ने गांव में गए कुछ स्कूलों के वाहन कलवर्ट टूटने के कारण वहां फंस गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इस पुलिया के निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं करवाया था। इसलिए स्थानीय लोगों ने तभी सवाल उठाए थे। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लोगों व वाहन स्वामियों ने विभाग से जल्द से जल्द इसको सुधारने की गुहार लगाई है। कलवर्ट टूटने के बाद नरगड़ा और गडेरा से खड़िया लेकर आने, जाने वाले भारी वाहनों की भी आवाजाही बंद हो गई है, जिससे लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed