फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Clean India Programme of BJP

बागेश्वर-कपकोट में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clean India Programme of BJP
बागेश्वर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/गरुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को नियमित रूप से स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोविड केयर सेंटर से जिला अस्पताल परिसर तक स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर और नालियों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। अभियान में पर्यावरण मित्रों का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रशांत तिवारी, कमल खेतवाल, भावना गढ़िया, आशा फुलारा, राजेश रौतेला आदि रहे।
विज्ञापन

कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तहसील परिसर और हिचौड़ी शिव मंदिर में सफाई अभियान चला। विधायक गढ़िया ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत गांधी जयंती दो अक्तूबर तक पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश ऐठानी, सुरेश कांडपाल, तारा कपकोटी, हरीश मेहरा, भगवत कोरंगा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की गरुड़ मंडल इकाई ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर को साफ किया। अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, घनश्याम जोशी, डीके जोशी, ठाकुर सिंह मेहरा, चंदू थायत, केआर आर्या, राजेंद्र नेगी, पुष्कर भरड़ा, रोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed