{"_id":"64987f4c9dce2739f70dc4c9","slug":"civic-aminitiespeople-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-175410-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: फिजिशियन चारधाम ड्यूटी पर, मरीजों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: फिजिशियन चारधाम ड्यूटी पर, मरीजों को परेशानी
Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में कार्यरत एकमात्र फिजिशियन की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगने के कारण जिला अस्पताल वर्तमान में फिजिशियन विहीन हो गया है। लोगों को अन्य डाक्टर की शरण में जाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैंसोड़ा की करीब एक महीने के लिए चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगी है। वह 17-18 जुलाई को जिला अस्पताल में लौटेंगे। फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को फिजिशियन से संबंधित परामर्श नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को फिजिशियन नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने कहा कि फिजिशियन की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगने से अस्पताल का काम प्रभावित नहीं हुआ है। अन्य डाॅक्टर मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। वह (सीएमएस) स्वयं फिजिशियन हैं। जरूरत पड़ने पर इस अवधि में मरीज उनकी भी सेवा ले सकते हैं। संवाद