फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ pollution is there.

सरयू नदी : जहां लगा चेतावनी बोर्ड वहीं डाल रहे कूड़ा

Fri, 21 Apr 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 21 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ pollution is there.
बागेश्वर। बागेश्वर में नगरपालिका की ढिलाई पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर भारी पड़ रही है। सरयू नदी में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। पालिका की सक्रियता जुर्माने का चेतावनी बोर्ड लगाने तक सीमित है। सरयू नदी तट जहां बोर्ड लगाया गया है वहां नदी तट पर कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

नगर में सरयू और गोमती नदियों की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नदियों के तट कूड़े से पटे हुए हैं। कूड़ा सरयू नदी में जाने से नदी का जल प्रदूषित होने के साथ आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इसकी बानगी नगर के कठायतबाड़ा में देखी जा सकती है। कठायतबाड़ा में सरयू तट पर पालिका के ईओ की ओर से कूड़ा डालने पर 200 से 5000 रुपये का जुर्माना और छह माह का कारावास होने संबंधी लोहे का बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड के पास नदी तट पर कूड़े का ढेर लगा है।
विज्ञापन

नदियों में नगरपालिका और सरकारी तंत्र की लापरवाही से कूड़ा डाला जाता है। सीवरेज की गंदगी भी नदियों में जा रही है। नगरपालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड तक नहीं है। नगर से हर रोज निकलने वाला करीब आठ टन कूड़ा दफौड़ रोड पर पुलिस लाइन के पास सड़क के किनारे निस्तारित कर दिया जाता है। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नदी किनारे कूड़ा निस्तारित करना गंभीर चिंता का विषय है। यदि पालिका केवल बोर्ड लगाने तक सीमित है तो यह चिंता का विषय है। मामले को दिखवाया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नदियों में कूड़ा डालने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।-अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर।

फोटो 21 बीजीएस 14 पी
----

जहां पर बोर्ड लग है, सरयू तट पर वहीं पर पड़ा है कूड़े का ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed