फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems.

ध्यानार्थ ::: खांकर में बारिश से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिजन

Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
बागेश्वर। मानसून बारिश का असर दिखने लगा है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के खांकर गांव में बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बचे। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर लिया है। प्रभावित को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को बारिश के दौरान दीपा नेगी पत्नी केशर सिंह के मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसी समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। अचानक छत गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग बाहर भागे। परिजनों के अनुसार कमरे में रखा राशन, बर्तन और अन्य सामान दब गया।
विज्ञापन

सूचना पर काफलीगैर तहसील के प्रभारी तहसीलदार शंकर गिरी और राजस्व उपनिरीक्षक युवराज सिंह गोस्वामी ने मौका मुआयना किया। एसडीएम हरगिरि ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और जलस्तर
बागेश्वर। बुधवार रात से सुबह तक कपकोट में 32.50 मिमी, बागेश्वर में आठ और गरुड़ में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। सरयू नदी का जलस्तर 865 और गोमती का 862.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक रूक-रूक कर बारिश हुई। हालांकि बाद में मौसम सामान्य हो गया। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।


तीन सड़कों पर यातायात ठप
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक में भारी बारिश से तीन ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप रहा। लीती-गोगिना सड़क चौथे दिन भी बंद रही। मुनार बैंड-सूपी और सनेती-दियाली मोटर मार्ग पर भी मलबा आने से यातायात बाधित रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed