फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems..

Bageshwar News: मानसून की शुरूआत में ही जिला मुख्यालय की सड़कों पर जलभराव

Sat, 01 Jul 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems..
बागेश्वर। मानसून का आगाज होने के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खुलनी शुरू हो गई है। अभी बारिश का दौर शुरू भी नहीं हुआ और जिला मुख्यालय की सड़कों पर जलभराव होने लगा है। नुमाइशखेत-विकास भवन मार्ग, मंडलसेरा-आरे बाईपास और कठायतबाड़ा में सड़क पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कांडा मार्ग से दुग बाजार, नुमाइशखेत होते हुए विकास भवन के लिए बने मार्ग पर नुमाइशखेत के पास काफी मात्रा में जलभराव से तलैया बन गई। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को पानी भरा होने से आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। संकरे मार्ग में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। को कोसते भी नजर आए। मंडलसेरा-आरे बाईपास की हालत पिछले साल के मानसून जैसी बनी हुई है। कुछ दिन पूर्व विभाग ने सड़क पर निकास नाली की मरम्मत की थी लेकिन मलबा हटाने की बजाय सड़क किनारे डंप कर दिया।
विज्ञापन

मिट्टी नाली में जाने से नाली का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में जमा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यही हाल बागेश्वर-कपकोट मार्ग के कठायतबाड़ा में भी देखने को मिला। सड़क पर जमा पानी के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन मार्ग पर जमा पानी को नगरपालिका के कर्मचारियों ने साफ कर दिया गया है। मंडलसेरा-आरे बाईपास पर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए प्लान तैयार हो गया है। अन्य सड़कों पर भी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं।
शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed