फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face problems.

Bageshwar News: स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति से अतिथि शिक्षक मुश्किल में

Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face problems.
बागेश्वर। शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। जिले के कई शिक्षक इधर-उधर हो गए हैं। कुछ शिक्षक दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो गए हैं। शिक्षकों के स्थानांतरण का असर अतिथि शिक्षकों की सेवा पर पड़ रहा है। स्थायी शिक्षकों के आने से कई अतिथि शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के अधिकतर पद रिक्त होने पर सरकारी शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों पर रहती हैं। स्थायी शिक्षक से बेहद कम वेतन में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नए शिक्षा सत्र में अतिथि शिक्षकों के सामने फिर से अपनी जगह बचाने की चुनौती है।
विज्ञापन

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र टम्टा ने बताया कि जिले में 250 अतिथि शिक्षक तैनात हैं। बीते मार्च-अप्रैल से चल रहे तबादलों के कारण करीब 40 अतिथि शिक्षकों का रोजगार प्रभावित होने की संभावना है। कहा कि पिछले आठ साल से अतिथि शिक्षक समायोजन की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जल्द सीईओ को ज्ञापन देकर समस्या को उठाया जाएगा और प्रभावित अतिथि शिक्षकों को जिले के विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल तैनाती देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed