फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face problems.

Bageshwar News: टमाटर के दाम बढ़ने का स्थानीय सब्जी उत्पादकों को मिल रहा लाभ

Thu, 29 Jun 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 29 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face problems.
बागेश्वर। टमाटर की कीमत बढ़ने से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ी हैं वहीं स्थानीय सब्जी उत्पादकों के लिए लाभ मिल रहा है। पिछले सप्ताह तक स्थानीय किसानों को टमाटर के 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम दाम मिल रहे थे। अब किसान 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर के पंतक्वैराली, गोगिनापानी, मालता, कपकोट के चीराबगड़, परमटी, कांडा के घिंघारूतोला आदि स्थानों से किसान बाजार में अन्य सब्जियों के साथ टमाटर भी लाते हैं। बारिश के चलते बाहर से टमाटर महंगा पहुंच रहा है जिसके चलते नगर के सब्जी विक्रेता स्थानीय स्तर पर पैदा होेने वाला टमाटर खरीद रहे हैं। पिछले सप्ताह तक बाजार में टमाटर की खुदरा कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो थी। तब किसानों को मात्र 20 से 25 रुपये दाम मिल रहे थे। अब बाजार में टमाटर के दाम बढ़कर 120 रुपये तक पहुंच गए हैं तो किसानों को भी अच्छे दाम मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर के किसान बालम सिंह बताते हैं कि इन दिनों वह दुकानदार को 80 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रहे हैं। परमटी के किसान प्रताप सिंह ने कहा कि बाजार में 70 से 75 रुपये तक टमाटर के दाम मिल रहे हैं। खुद बेचने पर अच्छा मुनाफा हो रहा है। घिंघारूतोला के किसान दीप पांडेय ने बताया कि उन्होंने इस बार कम मात्रा में टमाटर लगाया था जो पहले ही बिक चुका है। मात्रा अधिक होती तो उन्हें भी लाभ मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय टमाटर के अच्छे दाम मिलने से किसान अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। अगर किसान सीधे ग्राहकों को सब्जी बेचना शुरू कर देंगे तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से किसानों को समिति बनाकर अपने उत्पादों की स्वयं बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आरके सिंह जिला उद्यान अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed