{"_id":"6499d11f43498d027600c459","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-176102-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 12 हजार की आबादी के सामने चार दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 12 हजार की आबादी के सामने चार दिन से पेयजल संकट
Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना के धूराफाट के 15 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। बौड़ी-धूराफाट पंपिंग पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 12 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत से पीने का पानी जुटा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द पेयजल संकट की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
सरयू नदी से बनी बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना से धूराफाट के बोहाला, नंदीगांव, असों, कभड़ा, सिया, बौड़ी, रैखोली, मल्लाकोट, साता, प्यारा, पाना, कठानी आदि गांवों में पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। अक्सर गर्मी के दिनों में नदी का जलस्तर कम होने से और मांग बढ़ने से क्षेत्रवासियों के सामने पानी की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में बिजली की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। पंपिंग योजना के लिए लगाया गया ट्रांसफार्म चार दिन पूर्व बिजली गिरने के दौरान फुंक गया था।
जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से पंपिंग बंद हो गई है। लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऊर्जा निगम और जल संस्थान को सूचित कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि ऊर्जा निगम ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया है। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।