फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems.

Bageshwar News: झूनी के पांखूटॉप बुग्याल में बिजली गिरने से 400 बकरियों की मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के झूनी स्थित पांखूटॉप बुग्याल में बिजली गिरने से चार सौ से अधिक बकरियां मारी गई हैं। बड़ी संख्या में बकरियों के मरने से बकरीपालकों के सामने आर्थिक समस्या आ गई है। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने सरकार से बकरीपालकों को राहत दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

कपकोट के दूरस्थ इलाके झूनी क्षेत्र के लोग हर साल की तरह इस बार भी पांखूटॉप बुग्याल में सामूहिक रूप से बकरियों को चराने के लिए गए हैं। ये लोग बुग्याल में प्रवास कर बकरियां चराते हैं। सितंबर में तलहटी में लौटते हैं। शनिवार की रात पांखूटॉप में एक के बाद एक कई बार बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से बकरीपालकों की चार सौ से अधिक बकरियां मारी गईं।
विज्ञापन

रविवार को बकरी पालकों ने तलहटी में आकर बकरियों के मारे जाने की सूचना कपकोट तहसील के नियंत्रण कक्ष और विधायक सुरेश गढ़िया को दी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बकरियों के मारे जाने की सूचना तहसील प्रशासन ने क्षेत्रीय पटवारी और पशुपालन विभाग को दी है। पटवारी और पशुपालन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराने और बकरीपालकों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा है। विधायक ने कहा कि सरकार से भी बकरीपालकों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बकरी मारे जाने से बकरी पालक बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed