{"_id":"64987ef58cb5f1695405f9c7","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-175412-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिचला दानपुर में दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुई संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिचला दानपुर में दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुई संचार सेवा
Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र में दूसरे दिन भी निजी संचार कंपनी की सेवा बहाल नहीं हुई है। संचार सेवा बहाल नहीं होने से बिचला दानपुर के कई इलाकों के लोग सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं कर पा रहे हैं।
बीते शुक्रवार रात बिजली गिरने से बिचला दानपुर के लीती में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर में खराबी आ गई थी। कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार को खराबी दूर करने का प्रयास किया लेकिन उपकरण फुंके होने की बात सामने आई। खराबी दूर नहीं हो सकी। टावर में आई खराबी के कारण लीती, रातिरकेठी समेत कई इलाकों में लोग संचार सेवा और इंटरसेवा सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। लीती में लगे निजी कंपनी के टावर से पिथौरागढ़ जिले के होकरा क्षेत्र को भी संचार सेवा मिलती है। बिचला दानपुर के लोगों के साथ होकरा क्षेत्र के लोगों को भी समस्या हो रही है।
बिचला दानपुर क्षेत्र में बीएसएनएल की टूजी सेवा काम करती है। बीएसएनएल की सेवा से इंटरनेट तो दूर ढंग से बात भी नहीं हो पाती है। लीती के ग्राम प्रधान चामू सिंह कोरंगा, हीरा सिंह कोरंगा, कलावती देवी आदि ने निजी कंपनी के मोबाइल टावर में आई खराबी को जल्द दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम लगातार खराब है। इलाके के लोग सूचनाओं का आदान-प्रदान तक नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेट सेवा बाधित होने से लोग देश-दुनियां की खबरों से वंचित हो गए हैं। मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं।