{"_id":"64973417f80121d80a0ce114","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-174757-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खारबगड़ के लिए खतरा बना मलबा हटाने जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खारबगड़ के लिए खतरा बना मलबा हटाने जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक
Sat, 24 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया खारबगड़ में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मलबा गिरने से प्रभावित घरों और खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर जेसीबी मंगाकर मलबा हटाने का काम शुरू करवाया और आपदा प्रभावित मानुली देवी को पिछले एक साल का किराया और मकान बनाने के लिए राशि जल्द मुहैया कराने के निर्देश दिए।
बीते 21 जून की रात कपकोट तहसील में 110 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश से खारबगड़ की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी खारबगड़ गांव में घुस गया। अमर उजाला ने ‘मलबे से पटे मकान और खेत, ग्रामीणों ने जागकर गुजारी रात’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। शनिवार को विधायक गढ़िया हालात का जायजा लेने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान स्वर्गीय हरपाल सिंह की पत्नी मानुली देवी भी मौके पर आईं थी।
उन्होंने बताया कि एक साल पहले उनके मकान को आपदा से नुकसान हुआ था। इसके बाद वह घर छोड़कर किराये के मकान में रह रही हैं। प्रशासन ने किराया देने की बात कही थी लेकिन अब तक किराये की राशि नहीं मिली। बीते दिनों हुई बारिश में मलबा आने से मकान पूरी तरह से दब गया है। विधायक गढ़िया ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आठ-दस दिन के भीतर उन्हें किराये की राशि दी जाएगी और जल्द मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी। उन्होंने प्रभावित कविंद्र सिंह और अन्य प्रभावितों के घरों और खेतों का जायजा लेकर प्रभावितों को दैनिक उपयोग की सामग्री जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, बहादुर खाती, कानूनगो त्रिभुवन सिंह बोरा, राजस्व उपनिरीक्षक किशन नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जेसीबी पर बैठकर की रेवती नदी पार
बागेश्वर। रेवती नदी के पार से विधायक गढि़या ने पहाड़ी से गिर रहे मलबे का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने मलबा साफ करने के लिए मंगाई गई जेसीबी पर बैठकर रेवती नदी पार की। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रभावितों को सहायता मुहैया कराने और पहाड़ी से गिरे मलबे की पूर्ण सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विशेषज्ञ करेंगे खारबगड़ की पहाड़ी की जांच
बागेश्वर। विधायक गढ़िया ने वर्ष 2013 की आपदा से खतरा बनी खारबगड़ की पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वेक्षण और विशेषज्ञों से जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भू वैज्ञानिक को जल्द विशेषज्ञों की टीम के साथ पहाड़ी का जायजा लेने और जांच करने के लिए कह दिया है। जांच के बाद गांव और सड़क के लिए खतरा बनी पहाड़ी में सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे।
क्षेत्र के अन्य गांवों का भी किया निरीक्षण
बागेश्वर। विधायक गढ़िया ने आपदा प्रभावित खारबगड़ के अलावा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बुरमौला, हरसिंग्याबगड़ और नौकोड़ी गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मानसून काल हमेशा से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी खड़ी करता रहा है। आपदा के नुकसान को कम करने के लिए सरकार और प्रशासन जनता के साथ है।
हरसिंग्याबगड़ मार्ग का लिया जायजा
बागेश्वर। विधायक गढ़िया ने रेवती नदी के किनारे से गुजरने वाले हरसिंग्याबगड़ मोटर का निरीक्षण किया और खतरनाक स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मार्ग पर पिछले साल 12 खतरनाक स्थल थे। इस साल चार नए स्थान पर भी सड़क खतरनाक दिख रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा।