{"_id":"649734e9692991fe3c036fd6","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-174753-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट क्षेत्र में 75 मिमी बारिश, दो सड़कों पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट क्षेत्र में 75 मिमी बारिश, दो सड़कों पर यातायात बाधित
Sat, 24 Jun 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार रात में काफी बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक चलता रहा। कपकोट में शुक्रवार रात से सुबह आठ बजे तक 75 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण मलबा आने और पेड़ गिरने के कारण दो सड़कों पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट क्षेत्र में 75 मिमी, बागेश्वर में तीन मिमी, गरुड़ क्षेत्र में डेढ़ मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान शुक्रवार रात को पोथिंग-चीराबगड़ सड़क पर मलबे के साथ एक पेड़ गिर गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे कपकोट के पीएमजीएसवाई डिवीजन ने पेड़ सड़क को हटाने के साथ मलबा साफ कर यातायात बहाल कर दिया था। नामतीचेटाबगड़ सड़क बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सड़क के रविवार दोपहर तक खुलने के आसार हैं।
सरयू का जलस्तर बढ़ा, मंडलसेरा सड़क पर जलभराव
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिला मुख्यालय की मंडलसेरा सड़क पर कई स्थानों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण सड़क पर यातायात संचालन के साथ ही पैदल आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। संवाद