{"_id":"649734ace84d96ee7d08db88","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-174725-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गहराते पेयजल संकट के बीच हैंडपंप बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गहराते पेयजल संकट के बीच हैंडपंप बना सहारा
Sat, 24 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के मंडलसेरा वार्ड में लोगों को जल संकट से निजात नहीं मिल रही है। हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत से लोग पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं। भुल्यूड़ा और आसपास के क्षेत्र में लगा एकमात्र हैंडपंप लोगों के पेयजल का सहारा बना है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से नलों से पेयजलापूर्ति की मांग की है।
गर्मी के दिनों में नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जाता है। मंडलसेरा वार्ड में पीने के पानी की सबसे अधिक किल्लत रहती है। वार्ड की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन पेयजल योजनाओं का निर्माण न होने से लोगों को हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। हैंडपंप के भी अक्सर खराब हो जाने से समस्या बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह तक हैंडपंप खराब होने के कारण लोग परेशान थे। हालांकि इन दिनों हैंडपंप ठीक होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि घर में कनेक्शन होने के बावजूद पानी जुटाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि मंडलसेरा पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा हो जाता तो पूरे क्षेत्र को जल संकट से निजात मिल जाती। फिलहाल वार्ड में टैंकर से पानी भिजवाया जा रहा है।