फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CIvic aminities: people face problems.

Bageshwar News: डीएम ने दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

Fri, 23 Jun 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
CIvic aminities: people face problems.
बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले के मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन बदहाल सड़कों को लेकर हरकत में आया है। डीएम अनुराधा पाल ने सड़क महकमे के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे भरकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने 30 सूत्री कार्यक्रम के तहत चयनित विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी से ईको टूरिज्म स्थलों का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के लिए कहा। निकायों के ईओ को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने, डंप करने की व्यवस्था बनाने और रोजाना एकत्र कूड़े का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। जिपं के एएमए से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

लोनिवि और नगर निकायों को पार्किंग विकास के लिए तैयार की जा रही डीपीआर में तेजी लाने और छोटी-छोटी पार्किंग चिह्नीकरण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए स्वयंसेवी संगठनों से समन्वय कर शरणालय उपलब्ध कराने के लिए कार्य करने के लिए कहा। सीईओ गजेंद्र सौन को विद्यार्थियों, युवाओं के लिए विकासखंड और बसावट वाले कस्बों में पुस्तकालय की स्थापना करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम सीएस इमलाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सीओ अंकित कंडारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed