{"_id":"6495e04a1a5cb33e3a015659","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-174035-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वार्ड में घूम रहे जंगली बिल्ली के बच्चे, शावक समझ कर डर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वार्ड में घूम रहे जंगली बिल्ली के बच्चे, शावक समझ कर डर रहे लोग
Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के ठाकुरद्वारा वार्ड में इन दिनों जंगली बिल्ली के चार बच्चे घूम रहे हैं। आबादी के बीच बेधड़क टहलते इन बच्चों को लोग तेेंदुए के बच्चे समझ कर डर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से इन बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
ठाकुरद्वारा वार्ड में कई दिनों से जंगली बिल्ली के चार छोटे बच्चे दिखाई दे रहे हैं। वार्ड निवासी पंकज कांडपाल, दिनेश पांडेय, गणेश कांडपाल, गीता देवी, गरिमा पांडेय आदि ने बताया कि अंधेरा होने से पहले ही वार्ड में बिल्ली जैसे दिखने वाले चार बच्चे टहलने लगते हैं। क्षेत्र में अक्सर तेंदुए का आंतक बना रहता है। ये बच्चे भी तेंदुए के हो सकते हैं। वार्ड के घरों के बाहर, गलियों में घूमते इन बच्चों से लोगों में डर बना है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तेंदुए के चार बच्चे यहां हो सकते हैं तो तेेंदुआ भी वार्ड में ही कहीं विचरण कर रहा होगा।
इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि वार्ड में घूम रहे बच्चे वाइल्ड कैट यानि जंगली बिल्ली के हैं। मूलत: यह पशु भी मांसाहारी है लेकिन तेंदुए के समान खतरनाक नहीं होता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास उगी झाड़ियों को काटने की अपील की ताकि इन बच्चों को वार्ड में छिपने का आसरा न मिल सके।