फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities- people face problems.

Bageshwar News: बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहे धोखेबाजी के खिलाफ होगा आंदोलन

Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities- people face problems.
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अरव्या चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को लगातार छला जा रहा है। भर्तियों में घपलेबाजी कर युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया जा रहा है। उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में प्रदेश प्रभारी चौहान और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने यूथ कांग्रेस के बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश प्रभारी चौहान ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जल्द हर बूथ से 20 यूथ जोड़े जाएंगे और बूथों को मजबूत किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई लगातार बढ़ रही है। यह सब प्रदेश सरकार की विफलता को दर्शाता है। यूथ कांग्रेस इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने का काम करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, आईसीसी सदस्य ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, रणजीत दास, लक्ष्मी धर्मसत्तू, प्रकाश वाछमी, रिजवान खान, खालिद हुसैन, कृष्ण बिष्ट, संस्कार भारती, प्रमोद मेहता, नंदन गढ़िया, देव बड़ती, ललित गोस्वामी, फिरोज खान, देवेंद्र बगरी, दिव्यांशु पिंडारी आदि थे। संचालन यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी और कमलेश गढ़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 02 बीजीएस 03 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed