फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities - People face problems

Bageshwar News: प्रशासन ने केएमवीएन की जमीन का कराया सीमांकन

Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities - People face problems
कांडा/बागेश्वर। कांडा की खड़िया खान से केएमवीएन के गैस गोदाम, मंदिर और आबादी को उत्पन्न खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगम के नाम दर्ज भूमि का सीमांकन कर दिया है। निगम की जमीन पर पिलर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांडा में वर्ष 2012 में केएमवीएन का गैस गोदाम बना। गैस गोदाम की नौ नाली आठ मुट्ठी जमीन केएमवीएन के नाम दर्ज है लेकिन सीमांकन नहीं होने से पूरी जमीन निगम के कब्जे में नहीं हो पाई। डीएम अनुराधा पाल ने कांडा की एसडीएम मोनिका को निगम की जमीन का नियमानुसार सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। कांडा की एसडीएम मोनिका ने बताया कि निगम की जमीन का सीमांकन करा लिया गया है। राजस्व विभाग और निगम की संयुक्त टीम की देखरेख में जमीन का सीमांकन किया गया। निगम की पूरी जमीन सीमांकित कर दी गई है। निगम की जमीन पर पिलर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

निगम के जीएम एपी वाजपेयी ने प्रशासन के सामने गैस गोदाम के लिए खतरा उत्पन्न होने का मामला उठाया था। कहा था कि गैस गोदाम के काफी नजदीक खनन का कार्य होने से गोदाम का लाइसेंस निरस्त हो सकता है। एसडीएम का कहना है कि गैस गोदाम खनन क्षेत्र के काफी नजदीक है। निगम के गोदाम की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टाधारक भरेगा दरार
कांडा/बागेश्वर। कांडा की खड़िया खदान से ऐतिहासिक महाकाली मंदिर, आबादी के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए बीते 11 अप्रैल को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खदान के एक पिट पर काम करने से रोक लगा दी थी। दूसरे पिट की भूवैज्ञानिक से जांच कराई जा रही है। एसडीएम मोनिका का कहना है कि मंदिर और आबादी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पट्टाधारक को दरारें भरने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed