{"_id":"64a06ed71a280e777f075da8","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-232-1-alm1001-108-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुकान में गैस रिसाव से लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुकान में गैस रिसाव से लगी आग, युवक झुलसा
Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में जलेबी की दुकान में रसोई गैस का रिसाव होने से आग लग गई, जिसमें एक कर्मी झुलस गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार नगर के कारखाना बाजार में जलेबी की एक दुकान में सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ। इसी बीच दुकान में काम करने वाले 25 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र नारायण कुमार, निवासी बसर, हवालबाग ने दुकान के भीतर रखा गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया। जैसे ही उसने लाइटर जलाया तो गैस रिसाव होने से आग की लपटें उठीं और वह बुरी तरह से झुलस गया। दुकान स्वामी ने आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उसका चेहरा, हाथ, पैर झुलस गए हैं। वहीं एसएसआई सतीष चंद्र कापड़ी ने कहा घटना का कारण गैस रिसाव है। संवाद