{"_id":"6817ad62ca98d4f14e0569f4","slug":"civic-aminities-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115285-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वन स्टॉप सेंटर ने गरुड़ क्षेत्र में रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वन स्टॉप सेंटर ने गरुड़ क्षेत्र में रुकवाया बाल विवाह
Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। वन स्टॉप सेंटर की तत्परता से गरुड़ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुक गई। टीम ने कन्यापक्ष की काउंसलिंग कर बाल विवाह कानून की जानकारी दी। लोगों ने वन स्टॉप सेंटर के प्रयासों की सराहना की।
रविवार को वन स्टॉप सेंटर को सूचना मिली कि गरुड़ क्षेत्र के एक गांव में आठ मई को एक नाबालिग की शादी होने वाली है। वहां अभी महिला संगीत कार्यक्रम चल रहा है।
सूचना मिलते ही महिला हेल्पलाइन बागेश्वर, कोतवाली बागेश्वर, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट बागेश्वर, थाना बैजनाथ और डायल 112 की टीम और राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। यहां महिला संगीत चल रहा था। जांच में पता चला कि नाबालिग 10वीं की छात्रा है। इस दौरान उसका आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखे तो पता चला कि उसकी उम्र 15 साल एक माह है। टीम ने परिजनों को समझाया कि नाबालिग का विवाह करना गैर कानूनी है। इस दौरान उनकी काउंसिलिंग भी की गई।