{"_id":"64402b99b722837c4802f67e","slug":"civic-aminities-fire-in-jungle-bageshwar-news-c-8-1-116808-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैजनाथ, धरमघर के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैजनाथ, धरमघर के जंगलों में लगी आग
Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैजनाथ के जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं जंगलों में आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। बैजनाथ और धरमघर रेंज के वन में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है।
इस साल मार्च में मौसम वन विभाग पर मेहरबान रहा और बारिश होने से वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगा रहा। अप्रैल में छिटपुट घटनाएं हो रहीं थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने के बाद वन सुलगने लगे हैं। तेज धूप के कारण चीड़ की पत्तियां सूखने लगी हैं। जंगलों में गिरा पिरूल आग तेजी से फैलाने में सहायक होता है। मंगलवार शाम और रात को बैजनाथ के गोपालकोट और धरमघर रेंज के उपराड़ा के जंगलों में आग लगी। आग से हरी घास, चारा पत्ती, वन्य जीव और जंतुओं को नुकसान हुआ। क्षेत्रवासियों से मिली सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि वनाग्नि से निपटने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, फायर वॉचर तत्काल मौके पर जाकर आग को नियंत्रित कर रहे हैं। लोगों से वनों को आग से बचाने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।