फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

तरमोली-सेराघाट सड़क से सात दिन के भीतर मलबा हटाने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के काफलीगैर में आयोजित तहसील दिवस में समस्या सुनते जिलाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैर में आयोजित तहसील दिवस में 51 समस्याएं उठीं। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने 25 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीएम ने तरमोली-सेराघाट सड़क से सात दिन के भीतर मलबा हटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने का मामला उठाया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर मुख्य रूप से सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उठीं। जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत ने तरमोली में गैस वितरण प्वाइंट बनाने का अनुरोध किया। डीएम ने पूर्ति विभाग को तरमोली में गैस वितरण प्वाइंट का प्रस्ताव कुमाऊं मंडल विकास निगम को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोगों ने क्षेत्र में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने का मामला उठाया। तरमोली क्षेत्र की बिजली लाइन को काफलीगैर सब स्टेशन से जोड़ने की मांग की। यूपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि तरमोली क्षेत्र की बिजली लाइन को काफलीगैर सब स्टेशन से जोड़ने का प्रस्ताव बनाया गया है। डीएम ने बिजली लाइनों में आ रहे पेड़ों की टहनियों की लांपिंग करने के साथ ही बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाना निवासी गोपाल सिंह मेहता ने क्षेत्र में जीर्णशीर्ण बिजली पोल बदलने, झूलते तारों को ठीक करने के साथ ट्रांसफार्मर बदलने का अनुरोध किया। डीएम ने लाइनों को ठीक करने के साथ ही 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्दश दिए। प्राथमिक विद्यालय पाना में 16 बच्चों पर एक ही शिक्षक होने और विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण होने का मामला उठा। राइंका बोहाला में कक्षा-कक्षों की कमी, राइंका असों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी के अध्यापक न होने का मामला उठा। नायलमाफी में जल जीवन मिशन की योजना से सुचारू ढंग से पानी देने, पीएमजीएसवार्इ की रोड कटिंग से विद्यालय को खतरा होने, सड़क के मलबे से रास्ता बंद होने की शिकायत की। तहसील दिवस में तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed