फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

यहां तो नदी में डाल दिया जाता है नगर का कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
घोर लापरवाही:कूड़ा डालकर गरुड़ गंगा को इस तरह किया जा रहा प्रदूषित। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हर साल पांच जून को विश्व पर्यवरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वर्षभर गोष्ठियों का दौर चलता है। पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए सरकारी स्तर पर कार्यक्रम चलते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति काफी उलट रहती है। गरुड़ का ही उदाहरण ले लीजिए। सारे नगर का कूड़ा गरुड़ गंगा में डाल दिया जा रहा है। इससे नदी तो प्रदूषित हो ही रही है। आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

गरुड़ में बाजार का कूड़ा कई वर्षों से सड़क किनारे से गरुड़ गंगा में धकेल दिया जाता है। पिछले साल गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया लेकिन अब भी गरुड़ नगर से निकलने वाले कूड़े का समाधान सरकारी तंत्र और नगर पंचायत प्रशासन नहीं ढूंढ पाया है। अब भी नगर का कूड़ा बदस्तूर गरुड़ गंगा में फेंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर का कूड़ा गरुड़ गंगा में डालने से नदी के पवित्र जल को नुकसान पहुंच रहा है। आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। कई बार यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के सामने उठ चुका है लेकिन नगर पंचायत के कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की ओर पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सवाल यही है कि तब तक नगर के कूड़े का भार गरुड़ गंगा ढोती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से नगर का कूड़ा गरुड़ गंगा के किनारे डाला जाता है। अभी नगर पंचायत के भवन आदि की ही व्यवस्था नहीं हुई है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सतीश पंवार ईओ नगर पंचायत गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed