{"_id":"629ba4d6f8bfe60cf55df1ea","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4648708152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील रोड का सदाबहार हैंडपंप खराब, पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील रोड का सदाबहार हैंडपंप खराब, पानी के लिए हाहाकार
विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका के टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के तहसील रोड पर लगा हैंडपंप खराब होने से तहसील क्षेत्र में पीने के पानी के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग जलधारों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। नगरपालिका प्रशासन टैंकर से पानी वितरित कर रहा है। नगर के मजियाखेत में भी पानी का संकट बना है।
तहसील रोड पर एसबीआई के एटीएम के पास लगे हैंडपंप से दिनरात पानी की आपूर्ति होती है। हैंडपंप का जल काफी शीतल माना जाता है।
इस हैंडपंप से जाड़ों में गरम और गर्मियों में ठंडा पानी निकलता है। इस हैंडपंप को पानी के स्रोत से जुड़ा माना जाता है इसलिए शीतल जल मिलता है। तहसील रोड के साथ ही दूर-दूर से लोग इस हैंडपंप से पानी लेने आते हैं। तहसील रोड के रेस्टोरेंट संचालकों के पानी की पूर्ति इस हैंडपंप से होती है। हैंडपंप शुक्रवार की सुबह से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नगर के मजियाखेत क्षेत्र में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। नलों में काफी कम पानी आ रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि तहसील रोड के हैंडपंप खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने नगरपालिका के टैंकर से इलाके में पानी बंटवाया। पानी की किल्लत दूर होने तक पालिका के टैंकर से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
तहसील रोड का हैंडपंप खराब होने के संबंध में टनकपुर की तकनीकी टीम को अवगत करा दिया गया है। टीम बागेश्वर पहुंच रही है। रविवार तक हैंडपंप ठीक करा दिया जाएगा।
सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर

बागेश्वर के तहसील रोड में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR