फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminites- peopele face problems for water.

Bageshwar News: अनियमित रूप से मिल रहा पानी, कोई नहीं सुन रहा परेशानी

Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Civic aminites- peopele face problems for water.
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। जिले के अधिकतर इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के सैम मंदिर वार्ड में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से परेशानी बढ़ गई है। नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही है। प्राकृतिक स्रोत का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। सैम मंदिर वार्ड के जुल्किया और नदीगांव में 40 से अधिक परिवारों को नियमित पेयजल नहीं मिल रहा है। जुल्किया तोक में ज्यादा परेशानी है। नल से आपूर्ति ठप है तो एकमात्र नौले पर निर्भरता बढ़ने से पानी का स्तर कम हो गया है। पेयजल जुटाने के चलते लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

पहले जखेड़ा पेयजल योजना से पानी मिलता था। बाद में जजी वाली लाइन से आपूर्ति होने लगी। वर्तमान में किसी भी योजना से पानी नहीं मिल रहा है। हफ्ते में एक या दो बार ही नल में पानी आता है। विभाग को बताने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दीपक जोशी, जुल्किया
नल में पानी नहीं आने से सभी लोग नौले पर निर्भर हो गए हैं। गर्मी बढ़ने से नौले का पानी भी कम होने लगा है। नौले से पानी जुटाने के कारण रोजाना के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला जोशी, जुल्किया

एक ओर सरकार हर घर नल की बात कर रही है जबकि पहले से घरों में लगे नलों से ही पानी नहीं मिल रहा है। प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटाने के लिए पूरे परिवार को मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
दीपा कांडपाल, जुल्किया

जुल्किया में लंबे समय से पीने के पानी का संकट है लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। जिला मुख्यालय में रहकर भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विभाग बिल तो समय पर भेज देता है, लेकिन पेयजल संकट को दूर नहीं कर रहा।

भगवती जोशी, जुल्किया

गर्मी बढ़ने के कारण स्रोतों में पानी की मात्रा कम हो रही है। कई इलाकों में रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। नदीगांव और जुल्किया में भी लोगों को रोस्टरवार पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा है। पेयजल लाइन में समस्या होगी तो उसकी जांच कराई जाएगी।
सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed