फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic amimities: people face prbolems.

Bageshwar News: 744 सीटों पर 142 ने किया आवेदन

Fri, 31 May 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 31 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Civic amimities: people face prbolems.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए स्वीकृत सीटों के सापेक्ष केवल 19 प्रतिशत ही आवेदन हुए हैं। प्रवेश के लिए 142 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। परिसर में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल 744 सीटें स्वीकृत हैं। छात्र-छात्राओं की प्रवेश के प्रति घटती रुचि देखकर परिसर प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 मई अंतिम तिथि है। परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए समर्थ पोर्टल पर एक मई से आवेदन शुरू हो गए थे। सभी संकायों में काउंसलिंग के लिए प्रवेश समितियों का गठन हो गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद और 20 जून से पहले विद्यार्थियों को काउंसलिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। बीते वर्षाें में परिसर के सभी संकायों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की संख्या कम होने का नाम नहीं लेती थी। स्वीकृत सीटें कम पड़ जाती थी, लेकिन विद्यार्थियों के आवेदन कम नहीं होते थे। परिसर में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं न मिल पाना भी इसका बड़ा कारण हो सकता है। नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाओं की दौड़ में बारहवीं के बाद अक्सर विद्यार्थी महानगरों की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। जिस कारण जिले के परिसर में प्रवेश आवेदन घट रहे हैं।
विज्ञापन



परिसर में संकाय के अनुरूप सीटें
संकाय स्वीकृत सीटें
कला - 480
विज्ञान (जीवविज्ञान) - 88
विज्ञान (गणित) - 88
वाणिज्य - 88
टोटल (योग) - 744


स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अन्य वर्ष के अनुरूप कम आवेदन आए हैं। संकायों में प्रवेश समिति का गठन हो गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रवेश प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. जीवन गढि़या, प्रभारी निदेशक, पंडित बीडी पांडेय परिसर, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed