{"_id":"58b5abdd4f1c1bbd56832bfd","slug":"chirabgd-pothing-road-start-soling-for-damrikrn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीराबगड़-पोथिंग सड़क में डामरीकरण के लिए सोलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीराबगड़-पोथिंग सड़क में डामरीकरण के लिए सोलिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनाने का काम करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमजीएसवाई से निर्मित सात किमी लंबी चीराबगड़ सड़क अब लोनिवि के पास आ गई है। खस्ताहाल सड़क की हालत पर अमर उजाला ने गत 25 फरवरी के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। बदहाल सड़क पर क्षेत्र के लोगों के अलावा प्रवासियों ने गंभीर चिंता जताई थी। अब लोनिवि ने सड़क के डामरीकरण के लिए सोलिंग का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क के डामरीकरण की प्रारंभिक कार्रवाई शुरू होने पर खुशी जताई है।
मालूूम हो कि चीराबगड़-पोथिंग सड़क की हालत बद से बदतर हो गई थी। जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अमर उजाला ने गत 25 फरवरी के अंक में सड़क की बदहाली पर विस्तार से समाचार प्रकाशित किया था। सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई की ओर से हुआ था।
लोनिवि ने सड़क को हस्तांतरण कर अब इसमें डामरीकरण के लिए सोलिंग का काम शुरू कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार सैनी के अनुसार सड़क में फिलहाल तीन किमी तक डामर होना है। इसके लिए शासन से 33 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। ठेकेदार को कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।