{"_id":"5807b9b54f1c1b672c70484e","slug":"china-made-goods-out-rally-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित सामान के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित सामान के खिलाफ निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि स्वाभिमान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ चीन में निर्मित उत्पादों के खिलाफ रैली निकाली। रैली में लोगों से चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की। बुधवार को कार्यकर्ता ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में जमा हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में गए।
रैली में शामिल लोगों ने लोगों से दीप पर्व दीपावली पर चीन में निर्मित पटाखे और अन्य सामान नहीं खरीदने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन भारत से दोस्ती की बात कहकर पाकिस्तान में पल रहे आतंक का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर करने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। रैली में गणेश दत्त पांडे, कमलेश, महिपाल भरड़ा, प्रवीण दफौटी, हरीश चंद्र पांडे और गणेश दत्त आदि शामिल थे।