फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children presented cultural programs in the annual festival

संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs in the annual festival
कपकोट के पाइनवुड स्कूल में वार्षिकोत्सव देशभक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। छात्र विवेक, चंदन दानू के ग्रुप ने संदेशे आते हैं... गीत, मनोज एंड ग्रुप ने उत्तरायणी कौतिक लागि रौ, सरयू का बगड़ में...कुमाऊंनी गीत पेश किया। जिला पंचायत अध्यक्ष देव ने स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए एक लाख रुपये, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने साठ हजार रुपये देने की घोषणा की। संचालन खुशबू, कृतिका, भावना कपकोटी ने किया। प्रधानाचार्य मदन सिंह बिष्ट ने वार्षिक आख्या पेश की। समापन स्कूल के प्रबंधक हरीश बिष्ट ने किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, प्रभा गढ़िया, पूरन सिंह गढ़िया, सीईओ नरेश शर्मा ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed