फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chandika Mahotsava In Bageshwar

Bageshwar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चंडिका महोत्सव का आगाज

Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chandika Mahotsava In Bageshwar
बागेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चंडिका महोत्सव का आगाज।
बागेश्वर। नगर के चंडिका मंदिर परिसर में दो दिनी चंडिका महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। इस महोत्सव का आयोजन नगर व्यापार मंडल करवा रहा है।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने दो दिनी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर मेले और महोत्सवों के लिए प्रसिद्ध रहा है। आयोजन की सराहना कर उन्होंने कहा कि इससे लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि अगले साल से चंडिका महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका का भी सहयोग लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे संस्कृति संरक्षण में मदद मिलेगी। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी लोगों ने सराहा।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सभी के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने महोत्सव के संचालन में सहयोग की अपील की। इस दौरान पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, चंडिका मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन कांडपाल, नगर व्यापार मंडल के सचिव पुष्कर किरमोलिया, उपाध्यक्ष इंदु चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed