फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   challenge. Silver Jubilee Park. State Foundation Day.

Bageshwar News: राज्य स्थापना दिवस तक रजत जयंती पार्क को अस्तित्व में लाने की चुनौती

Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
challenge. Silver Jubilee Park. State Foundation Day.
बागेश्वर। सीएम की घोषणा में शामिल रजत जयंती पार्क के नौ नवंबर तक अस्तित्व में लाना नगर पालिका के लिए चुनौती होगी। अभी इसके निर्माण के लिए भूमि का हस्तांतरण तक नहीं हो पाया है न ही इसकी डीपीआर बन पाई है।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रजत जयंती पार्क बनाने की घोषणा की है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को दी गई है। बागेश्वर के निखिलेश्वर मंदिर के पास 400 वर्ग मीटर पर इसके लिए भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

अभी तक नगर पालिका को भूमि हस्तांतरित नहीं हो पाई है। कुछ समय पूर्व भूमि हस्तांतरित पत्रवाली डीएम को भेजी है।
पार्क में कुमाऊंनी संस्कृति नजर आएगी
रजत जयंती पार्क में लोगों को कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार होंगे। इस पार्क में नौले, धारे बनाने के साथ कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कई कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बैंच आदि लगाने के कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रजत जयंती पार्क के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल प्रस्तावित भूमि की डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य स्थापना दिवस से पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - मो. यामीन शेख, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed