{"_id":"5802dd2193d40efccd67cf7640b421c7","slug":"ceo-left-school-teacher-stood-in-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल छोड़ सीईओ दफ्तर में डटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल छोड़ सीईओ दफ्तर में डटे शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकाें ने शनिवार को दूसरे दिन भी यहां डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय बेसिक में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना दिया। इसी बीच एसडीएम फींचाराम चौहान वहां पहुुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले के 37 शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसका निपटारा होने पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तब तक आंदोलन को स्थगित रखा जाए। शिक्षकों ने तालाबंदी को स्थगित कर धरना जारी रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने पर ही उनका आंदोलन खत्म होगा। तब तक वह इसी प्रकार धरना, प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, बलवंत कालाकोटी, हेम पांडे, विक्रम पिल्खवाल, जीत कुमार पांडे, कैलाश चंदोला, आनंद जनौटी, दीप रावत आदि थे।
विज्ञापन