{"_id":"5ef9ca688ebc3e42c2049cd4","slug":"central-government-is-doing-extortion-from-the-public-tamta-bageshwar-news-hld3878243117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसयिं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकाला, राष्ट्पति को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसयिं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकाला, राष्ट्पति को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर जुलूस निकालने के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर जनता से की जा रही जबरन वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने बागेश्वर के चौक बाजार से नगर में जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर एक प्रकार से जनता से जबरन वसूली करने का काम कर रही है।
कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर देश की जनता को परेशान कर दिया है। पूरा देश कोरोना का दंश झेल रहा है और आर्थिक महामारी से लड़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर देश की जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतें महंगाई का कारण बन रही है। राशन, सब्जी महंगाई हो रही है।
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में भी महंगाई को लेकर नारेबाजी की। एडीएम राहुल कुमार गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जुलूस, प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, जिला महामंत्री रंजीत दास, कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट धीरज कोरंगा, कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, जिपं सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, कवि जोशी, शिवराज सिंह परिहार आदि शामिल थे।