फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Celebrating the victory of Das and Bhauryal

दास और भौर्याल की जीत पर मनाया जश्न

Sat, 11 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the victory of Das and Bhauryal
जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर और कपकोट विधानसभा सीट पर भाजपा के  चंदन राम दास के दूसरी बार और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल की विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ बागेश्वर, कपकोट और कांडा में जोरदार जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता चप्पा चप्पा भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन



शनिवार को हुई मतगणना में बागेश्वर सीट पर भाजपा के चंदन राम दास और कपकोट सीट पर बलवंत भौर्याल के विजयी रहने पर कार्यकर्ताओं में खुुुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित विधायकों को अबीर गुलाल लगाया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जहां जहां से जुलूस निकाला लोगों ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा की। जुलूस में पार्टी के जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, महामंत्रियों में शिव सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, बागेश्वर के पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुबोध साह, कपकोट विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, कनिष्ठ प्रमुख गोकंल पंचपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, गिरीश परिहार, दीपा आर्या, गीता ऐठानी, गोविंद दानू, हरीश मेहरा, रघुवीर दफौटी, महेश खेतवाल, मुन्ना कपकोटी, रमेश साह, गोविंद लाल साह, नंदन साह जगाती, रमेश गढ़िया, महिपाल दानू, बबलू ऐठानी, गिरीश जोशी, संतोष उपाध्याय, प्रकाश जोशी, पूरन गढ़िया, हरीश मेहरा, मनोज साह, धन सिंह भौर्याल, धन सिंह बाफिला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भौर्याल का आरे, द्वारसों, देवलचौंरा, हरसीला, गोलना, हरसीला, भयूूं, कपकोट और भराड़ी में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भौर्याल के विधायक चुने जाने पर दुग, दोफाड़ और नाकुरी पट्टी में जश्न का माहौल रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed