फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Celebrated the foundation day of Titoli village by cutting a cake

Bageshwar News: केक काटकर मनाया टिटोली गांव का स्थापना दिवस

Wed, 26 Jun 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the foundation day of Titoli village by cutting a cake
बागेश्वर के टिटोली गांव के स्थापना दिवस पर ग्रामीणों को सम्मानित करते मातृभूमि रक्षा समिति के प
कांडा/बागेश्वर। 130 साल पहले 1894 को बसे टिटोली गांव का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में प्रवासी गांव पहुंचे। 81 साल के नारायण सिंह रौतेला ने केक काटा। ग्रामीणों ने गीत, संगीत और नृत्य से कार्यक्रम में रंग भरे। पूर्व में भरापूरा यह गांव अब पलायन के कारण तकरीबन खाली हो चुका है। लोग स्थापना दिवस और अन्य शुभ कार्यों में ही गांव आते हैं।
विज्ञापन


टिटोली गांव को 24 जून को स्व. भवान सिंह ने बसाया था। वह छानाबिलौरी गांव से पलायन कर धपोलासेरा पहुंचे थे, बाद में उन्होंने टिटोली में जमीन लेकर इस गांव में बसासत की थी। अब गांव में उनकी छठी पीढ़ी रह रही है। विगत सोमवार को ग्रामीणों ने धूमधाम से गांव का स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हल्द्वानी और जिला मुख्यालय से आए लोगों ने गांव में रहने वालों के साथ मिलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

ग्रामीण मलय रौतेला ने बताया कि गांव का स्थापना दिवस और उनका जन्मदिन एक ही है। बताया कि पूर्वजों के बसाए गांव की याद प्रवासियों को यहां खींच लाती है। आठ-दस दिन तक लोग एक साथ रहते हैं। सहभोज करते हैं। मातृभूमि रक्षा समिति के अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद लोगों के गांव आने का सिलसिला बढ़ा है। इस मौके पर कृपाल सिंह रौतेला, दीवान सिंह रौतेला, उम्मेद सिंह रौतेला, गोविंद सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह रौतेला, संतोष रौतेला, चंचल सिंह रौतेला, हर्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed