फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Caught two lakhs of stationery

 दो लाख की स्टेशनरी पकड़ी

Fri, 31 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Caught two lakhs of stationery
बागेश्वर में टैक्स चोरी कर पकड़ी गई स्टेशनरी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 वाणिज्य विभाग ने टैक्स चोरी कर ले जाई जा रही लगभग दो लाख रुपये मूल्य की स्टेशनरी जब्त की है। जब्त सामग्री को वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जमा किया गया है। विभाग ने वाहन चालक को नोटिस जारी किया है। जब्त सामग्री पर 80 हजार का टैक्स लगाया जाएगा।

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एचएस धपवाल ने बताया कि एक पिकप वाहन से भारी मात्रा में स्टेशनरी बागेश्वर को लाई जा रही थी। सूचना मिलने पर जब उन्होंने सामान की जांच की तो उसके कोई कागजात नहीं मिले। पूरी सामग्री टैक्स चोरी कर ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि वाहन से 27 बंडल बरामद हुए हैं। स्टेशनरी को जब्त कर कार्यालय में रखा गया है। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग दो लाख रुपये है। लगभग 80 हजार रुपये का टैक्स इस सामग्री पर लगाया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि इस स्टेशनरी को कांडा क्षेत्र में ले जाए जाने की सूचना उन्हें मिली है। अभी तक किसी ने पकड़ी गई स्टेशनरी पर दावा नहीं किया है। जिस वाहन में यह सामग्री पकड़ी गई थी उसके चालक को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed