फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cases of viral fever increasing

मौसम बदलने से बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
cases of viral fever increasing
बागेश्वर जिला अस्पताल पर्ची कटाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम बदलाव के कारण इन दिनों अधिकतर लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब 200 मरीज आए, जिनमें अधिकतर लोग वायरल बुखार से पीड़ित निकले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर एलएस बृजवाल के अनुसार ठंड के कारण ज्यादातर मरीजों में वायरल बुखार की शिकायत देखने को मिल रही है। लोग सर्दी, जुकाम और खांसी से परेशान हैं। उनका कहना है कि ऐसे रोगियों को कोविड जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव निकलने के बाद उन्हें वायरल बुखार की दवा दी जा रही है। हालांकि इस बार कोविड-19 के कारण अस्पताल में ओपीडी पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। ज्यादातर लोग कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह से बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर बृजवाल ने वायरल बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed