युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज
परिजनों के अनुसार छात्रा शुक्रवार को कापी-किताब लेने कपकोट बाजार गई थी। करीब साढे़ चार बजे वह अपने घर जाने के लिए कपकोट पुल के समीप गाड़ी का इंतजार कर रही थी। डंपर चालक ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन उसे घर छोड़ने के बजाए बहलाफुसलाकर अपहरण करके बागेश्वर ले आया।
रास्ते में उसने छात्रा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बागेश्वर पहुंचने पर पिंडारी मार्ग पर उसने छात्रा को दूसरे वाहन में डालकर घटना को अंजाम दिया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर छात्रा को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने आपबीती बताई।
एसआई ने बताया मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और एफआईआर के अध्ययन के बाद आरोपी डंपर चालक दीपक सिंह परिहार के खिलाफ धारा 363, 366ए, 376वन, 328, पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना चल रही है। आरोपी को चार मई को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।