{"_id":"64dfb66465bc6eab0c048c19","slug":"case-filed-against-people-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-948-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अवैध रूप से शराब पिलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अवैध रूप से शराब पिलाने वाला गिरफ्तार
Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कांडा पुलिस ने दुकान में अवैध रूप से शराब पिला रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
सीओ शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में कांडा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बंगचूड़ी गांव में दुकानदार सुरेंद्र सिंह को ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13 बोतल बंद और एक बोतल खुली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब बेचते रंगे हाथ पकड़े जाने पर पुलिस आरोपी को कांडा थाने लाई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। संवाद