{"_id":"5a89b1ae4f1c1bb1208b9e78","slug":"careful-throwing-garbage-at-public-place-then-fined-one-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंका तो एक हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान ! सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंका तो एक हजार का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिलौना में सफाई करते जागरुक लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलौना क्षेत्र के लोगों ने रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों ने महर्षि स्कूल के प्रवेश द्वार के पास पड़े कूड़े को साफ किया। इस मौके पर झाड़ियों का कटान भी किया गया। ग्रामीणों ने गंदगी करने वालों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रविवार को क्षेत्र के जागरूक लोगों ने महर्षि स्कूल के गेट के पास एकत्र कूड़ा करकट को साफ किया। दुकानों और घरों की गंदगी इस स्थान पर फेंक देने से स्कूली बच्चों के साथ ही आवाजाही करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
मार्ग की सफाई के बाद झाड़ियों का कटान भी किया गया। इस मौके पर अभियान में शामिल लोगों ने सभी क्षेत्रवासियों से स्कूल के प्रवेश द्वार पर कूड़ा न फेंकने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि जो भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति कूड़ा-करकट डालता मिला उससे एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उसकी शिकायत प्रशासन से भी की जाएगी। स्वच्छता अभियान चलाने वालों में केडी जोशी, हीरा सिंह रौतेला, अशोक साह, चंदन सिंह बिष्ट, मंगल सिंह, केशर सिंह, पूरन सिंत, किरन साह, गीता जोशी, दीपा मिश्रा, कमला बिष्ट आदि शामिल रहे।