फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accident in Bageshwar: vehicle fell into ditch, athlete died, driver injured

बागेश्वर: खाई में गिरा कैंटर, 20 साल के एथलीट की मौत, चालक घायल

Wed, 26 Aug 2020 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accident in Bageshwar: vehicle fell into ditch, athlete died, driver injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हल्द्वानी से आ रहा कैंटर जिला मुख्यालय के नजदीक पौड़ीबैंड पर खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर में सवार 20 वर्षीय एथलीट की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक हल्द्वानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हल्द्वानी से सामान लेकर बागेश्वर आ रहा कैंटर (यूके04सीए9520) पौड़ीबैंड के पास असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर में सवार सागर सिंह (20) पुत्र हयात सिंह निवासी हरसिंगियाबगड़ (कपकोट) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा चालक गोविंद सिंह (47) पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी महेश चंद्र, कोतवाल दौलत राम वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग भी राहत व बचाव में जुट गए। लोगों ने घायल को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में रहता था सागर, पिता लगाते हैं ठेली
कैंटर हादसे में मारे गए सागर के पिता हयात सिंह हल्द्वानी में कपड़े की ठेली लगाते हैं। सागर के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सागर सिंह अच्छा एथलीट था। वर्ष 2019 में उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वह हल्द्वानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed