फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Camper vehicle falls into deep ditch, three villagers die

Bageshwar News: कैंपर वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन ग्रामीणों की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Camper vehicle falls into deep ditch, three villagers die
बागेश्वर के पतियासार के समीप खाई में गिरा वाहन। संवाद
बागेश्वर। पतियासार के ढक्यूला के पास कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कपकोट से खलझूनी जा रहा कैंपर वाहन (यूके 02 सीए 0842) पतियासार के ढक्यूला नामक स्थान पर पहुंचा था कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को दी।
सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वाहन काफी गहरी खाई में गिरा था। रेस्क्यू टीम खाई में उतरी। तब तक वाहन चालक/मालिक तल्ला सूपी निवासी बलराम (40) पुत्र किशन राम, गोविंद सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तल्ला सूपी, संजय राम (25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिए। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के अनुसार वाहन में तीन ही लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब सड़क बनी हादसे की वजह

बागेश्वर। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर सड़क पर कच्ची थी। वाहन का टायर कीचड़ में फंसने पर चालक ने रेस दी। एक झटके साथ वाहन आगे बढ़ा तो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इसकी पुष्टि मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने भी की है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए खराब सड़क को जिम्मेदार ठहराया है। सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। हाल-फिलहाल में इस सड़क पर अन्य कोई घटना नहीं हुई है। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed