{"_id":"64a070dd3751d5055e0dfcbf","slug":"camp-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-19-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जल जनित रोगों से बचाव के लिए खानपान में संतुलन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जल जनित रोगों से बचाव के लिए खानपान में संतुलन जरूरी
Sun, 02 Jul 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। संवाद बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता और संवाद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पिंडारी रोड स्थित कार्यालय में निशुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को जल जनित रोगों की जानकारी देकर खानपान में संतुलन रखने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को आयोजित शिविर में डॉ. एजल पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में अधिकतर लोग मौसम संबंधी बीमारी से ग्रसित आए। डॉ. पटेल ने कहा कि बारिश के सीजन में जल जनित रोग अधिक होते हैं। इस मौसम में साफ और उबाल कर पानी पीना चाहिए। ठंडी चीजों से परहेज करना जरूरी है। मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने चाहिए। डॉ. पटेल ने महिलाओं को संतुलित खानपान की जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष फुलारा ने बताया कि हर सप्ताह शनिवार और रविवार को शिविर लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर उपाध्यक्ष मीनू तिवारी, सचिव भूपेश पंत, अंजू पांडे, कोषाध्यक्ष रमेश कांडपाल, भूपेश मिश्रा, संरक्षक जयंत सिंह भाकुनी मौजूद रहे। संवाद